श्री देव सुमन चिकित्सालय में टेस्टिकुलर टॉर्शन का सफल आपातकालीन ऑपरेशन, बचाया गया अंडकोष

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

समय पर उपचार से बचा अंडकोष, श्री देव सुमन चिकित्सालय में टेस्टिकुलर टॉर्शन का सफल ऑपरेशन

टिहरी गढ़वाल, 08 अक्टूबर 2026 । श्री देव सुमन चिकित्सालय, नरेंद्रनगर में टेस्टिकुलर टॉर्शन से पीड़ित मरीज का सफल आपातकालीन ऑपरेशन कर अंडकोष को बचा लिया गया। मरीज को तेज अंडकोष के दर्द के साथ इमरजेंसी में लाया गया था। अल्ट्रासाउंड में टेस्टिकुलर टॉर्शन की पुष्टि होने के बाद तत्काल ऑपरेशन किया गया।

सीएमएस अमित राय ने अवगत कराया कि मरीज को हाई ब्लड प्रेशर के साथ COPD संबंधी समस्या भी थी। इसके बावजूद चिकित्सकों की तत्परता और टीम के समन्वय से ऑपरेशन सफल रहा। मरोड़ खोलने के बाद अंडकोष में रक्त प्रवाह संतोषजनक पाया गया, जिससे उसे निकालने की आवश्यकता नहीं पड़ी। मरीज अब स्वस्थ एवं आरामदायक स्थिति में है और उसे छुट्टी दी जा रही है।

यह उपचार मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित राय के मार्गदर्शन में किया गया। सर्जिकल टीम में डॉ. दीपाशा वर्मा (जनरल सर्जन) तथा डॉ. अनुराग अग्रवाल (एनेस्थेटिस्ट) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। नर्सिंग स्टाफ गीता एवं वार्ड बॉय विपिन ने भी सहयोग किया।

चिकित्सकों के अनुसार, टेस्टिकुलर टॉर्शन में समय पर जांच और तत्काल सर्जरी अंडकोष को बचाने में निर्णायक भूमिका निभाती है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!