टिहरी गढ़वाल 8 अक्टूबर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी के वनस्पति विज्ञान विभाग की ओर से एमएससी प्रथम सेमेस्टर एवं बीएससी प्रथम सेमेस्टर के नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. (प्रो.) प्रीति कुमारी ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य के बैज अलंकरण के साथ हुआ। विभाग प्रभारी डॉ. स्नेह लता ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से छात्र-छात्राओं को विभाग की शैक्षणिक व्यवस्था से अवगत कराया। उन्होंने समय-सारिणी, पाठ्यक्रम, असाइनमेंट, आंतरिक मूल्यांकन, विभिन्न प्रतियोगिताओं तथा वर्षभर आयोजित होने वाली शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी।
डॉ. नीता भट्ट ने प्रायोगिक परीक्षाओं और प्रयोगशाला कार्य से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आरती खंडूरी ने किया। उन्होंने वनस्पति विज्ञान विषय से संबंधित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा और रोजगार के संभावित अवसरों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को विषय के प्रति गंभीरता से अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्य डॉ. (प्रो.) प्रीति कुमारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालयीन जीवन में अनुशासन, नियमित अध्ययन और लक्ष्य के प्रति समर्पण सफलता की महत्वपूर्ण कुंजी हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से पठन-पाठन पर विशेष ध्यान देने तथा महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की एनईपी प्रभारी डॉ. हर्षिता जोशी, वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रयोगशाला सहायक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। एमएससी प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर तथा बीएससी प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को वनस्पति विज्ञान की पढ़ाई और करियर अवसरों की दी जानकारी

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



