वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम में छात्रों को दी बैंकिंग और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 8 अक्टूबर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नई टिहरी में गुरुवार को वाणिज्य संकाय की ओर से वित्तीय साक्षरता सप्ताह के अंतर्गत ‘वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. प्रीति कुमारी ने की।
कार्यक्रम में टिहरी जिले के वित्तीय साक्षरता काउंसलर एसएस रावत ने छात्र-छात्राओं को बैंकिंग सेवाओं, वित्तीय प्रबंधन और बैंकिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने शिक्षा ऋण की प्रक्रिया, इसकी उपयोगिता तथा सावधानियों के साथ ही बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को किसी भी अनजान लिंक, कॉल या संदेश पर व्यक्तिगत एवं बैंकिंग संबंधी जानकारी साझा न करने के लिए जागरूक किया।
प्राचार्य प्रो. प्रीति कुमारी ने कहा कि वर्तमान समय में प्रत्येक छात्र-छात्रा के लिए वित्तीय साक्षरता की जानकारी आवश्यक है। बैंकिंग सेवाओं और डिजिटल लेन-देन की बढ़ती भूमिका को देखते हुए विद्यार्थियों को वित्तीय अधिकारों, सुरक्षित लेन-देन और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक होना चाहिए।
कार्यक्रम में वाणिज्य संकाय के राजपाल सिंह रावत, डॉ. आराधना सक्सेना, डॉ. संजय कुमार, डॉ. ऋतुराज पंत, डॉ. शुभम उनियाल, डॉ. कमलेश पांडे, डॉ. डीएस तोपवाल सहित अन्य प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!