टिहरी गढ़वाल 17 अक्टूबर। टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना 77वें दिन में पहुंच गया है।
बता दें कि 16 अगस्त 2026 से समिति संयोजक डॉ राकेश भूषण गोदियाल के नेतृत्व में गणेश चौक बौराड़ी में संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर आज धरने का 77वां दिन हो गया है जबकि 1 सितम्बर से क्रमिक अनशन जारी है।
समिति संयोजक डॉ राकेश भूषण गोदियाल का कहना है कि टिहरी में मेडिकल कॉलेज स्थापित होने से जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी और गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए देहरादून सहित अन्य शहरों की दौड़ लगाने से राहत मिलेगी।
आज विशन सिंह रांगड़ कनिष्ठ प्रमुख प्रताप नगर और गंगा भगत सिंह नेगी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष क्रमिक अनशन पर बैठे।
सत्याग्रही जीतराम भट्ट, कमल सिंह महर, त्रिलोक चंद रमोला, टीकम चौहान अध्यक्ष टैक्सी यूनियन चंदन सिंह रावत, लखवीर सिंह चौहान, कृष्णा के.सी. और राहुल बुटोला धरने पर बैठे। आरती व्यवस्था के.एस. नेगी और भगवानी देवी तोपवाल द्वारा की जाएगी।




