ऋषिकेश, 17 अक्टूबर। पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर, ऋषिकेश के स्वामी विवेकानंद सभागार में शनिवार को विभिन्न महाविद्यालयों एवं परिसरों के नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों के लिए संवाद एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन ने छात्रसंघ पदाधिकारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। परिसर निदेशक प्रो. एम.एस. रावत ने विभिन्न महाविद्यालयों एवं परिसरों से पहुंचे छात्रसंघ पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि छात्रसंघ विद्यार्थियों की समस्याओं को विश्वविद्यालय प्रशासन तक पहुंचाने और छात्रहित में सकारात्मक पहल करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव दिनेश चन्द्रा ने छात्रसंघ की भूमिका, जिम्मेदारियों और उद्देश्यों पर विद्यार्थियों के साथ विस्तार से चर्चा की। मुख्य शास्ता प्रो. धर्मेन्द्र कुमार ने छात्रसंघ पदाधिकारियों को अनुशासन के महत्व से अवगत कराते हुए अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करने की प्रेरणा दी। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. हेमलता मिश्रा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए छात्र कल्याण से जुड़े दायित्वों पर प्रकाश डाला।
संवाद सत्र के दौरान विभिन्न महाविद्यालयों एवं परिसरों से आए छात्रसंघ पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी समस्याएं कुलपति के समक्ष रखीं। कुलपति प्रो. महाजन ने समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में मौजूद कमियों को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने इस अवसर पर छात्रसंघ पदाधिकारियों के साथ विश्वविद्यालय की भावी योजनाएं भी साझा कीं।
कार्यक्रम का संचालन प्रो. ए.पी. दुबे ने किया, जबकि समापन पर कला संकायाध्यक्ष प्रो. पी.के. सिंह ने सभी अतिथियों, छात्रसंघ पदाधिकारियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। समारोह में परिसर के संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
छात्रसंघ पदाधिकारियों से कुलपति ने किया संवाद, समस्याओं के शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



