भारत माता के जयकारों से गूंजा सेमधार, सोना सजवाण के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 14 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में चल रहे तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र की भदूरा पट्टी के सेमधार में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। दायित्वधारी एवं जड़ी-बूटी सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष तथा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण के नेतृत्व में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से माहौल को देशभक्तिमय बना दिया।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करते हुए सोना सजवाण ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चल रहे इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि घर-घर तिरंगा फहराने से बच्चों और युवाओं में देशभक्ति की भावना और अधिक प्रबल होगी।
उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का देशभर में व्यापक प्रभाव देखने को मिल रहा है और लोग पूरे उत्साह के साथ इसमें भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा के संयोजन का दायित्व सौंपा गया है और अभियान को सफल बनाने के लिए क्षेत्र में लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
यात्रा में जिला पंचायत सदस्य रविंद्र डिमरी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रघुवीर सजवाण, मंडल महामंत्री मुरारी रांगड़, ओबीसी मोर्चा महामंत्री चंद्रशेखर पैन्यूली, ग्राम प्रधान जयवीर सजवाण सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए।
इस अवसर पर राकेश , प्रवीण व्यास, आनंद रावत, महेश प्रसाद पैन्यूली, सुरेंद्र रावत, दीप रावत, लेखपाल राणा, सिरताज सजवाण, लोकेंद्र व्यास, सुरेंद्र नौटियाल, गौरी लाल, महेश प्रसाद व्यास, लोकेंद्र रावत, खुशहाल सिंह रावत, कलम सिंह, दिनेश सिंह, मातबर सिंह, प्यार सिंह रावत, जगमोहन सिंह, उम्मेद सिंह, सतवीर, मुरारी लाल, रैठा लाल, अब्बल सिंह एवं जसवंत सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!