संगठन सर्वोपरि, सोशल मीडिया पर बयानबाजी से बचें कार्यकर्ता: स्वामी रसिक महाराज

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

रायवाला, 17 अक्टूबर। सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त स्वामी रसिक महाराज ने जिला योजना समिति चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों की हार के बाद कार्यकर्ताओं से संयम बरतने और संगठन की एकता बनाए रखने की अपील की।
उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों को आत्ममंथन का अवसर मानते हुए कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर पार्टी नेतृत्व और पदाधिकारियों के खिलाफ बयानबाजी से बचें। किसी भी असहमति या शिकायत को सार्वजनिक आरोप-प्रत्यारोप के बजाय संगठन के उचित मंच पर रखें।
स्वामी रसिक महाराज ने कहा कि संगठन की एकता, कार्यकर्ताओं का सम्मान और पार्टी के प्रति निष्ठा सर्वोपरि है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से चुनाव परिणामों की समीक्षा कर कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान करने तथा 2027 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर संगठनात्मक समन्वय मजबूत करने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि मतभेदों को मनभेद में बदलने के बजाय सभी कार्यकर्ता अनुशासन, एकता और जनसेवा की भावना से संगठन को मजबूत बनाने में जुटें।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!