स्वामी रसिक महाराज व पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती आध्यात्मिक गुरु डॉ. मोहित बाबा का हाल जाना

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

डोईवाला। पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत तथा उत्तर प्रदेश सनातन धर्म विकास परिषद अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) स्वामी रसिक महाराज ने जौलीग्रांट मेडिकल कॉलेज पहुंचकर भर्ती आध्यात्मिक गुरु डॉ. मोहित बाबा से भेंट की।

पूर्व सीएम ने डॉक्टरों से स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की तथा परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

स्वामी रसिक महाराज ने कहा कि मोदी सरकार धर्मगुरुओं के योगदान को सम्मान देती है और संकट में उनके साथ खड़ी रहती है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को डॉ. बाबा के उपचार में किसी कमी न रहने के निर्देश दिए।

इस दौरान साध्वी मां देवेश्वरी, स्वास्थ्य अधिकारी, अस्पताल प्रशासन व पत्रकार उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!