जाखणीधार के गांवों में यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनसमस्याओं पर की चर्चा

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 23 अक्टूबर। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के जिलाध्यक्ष डी.डी. पंत के नेतृत्व में जाखणीधार ब्लॉक के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
जनसंपर्क अभियान में राजेंद्र नौटियाल, ललिता और सुरेंद्र तोपवाल भी शामिल रहे। उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर जनसमस्याओं की जानकारी ली तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया।
जिलाध्यक्ष डी.डी. पंत ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल जनता की आवाज को बुलंद करने और प्रदेश के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान और विकास के सवालों को लेकर पार्टी का जनसंपर्क अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!