अष्टोत्तरशत श्रीमद्भागवत महापुराण कथा की तैयारियों को लेकर आठवीं बैठक संपन्न

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

10 नवंबर को सुमन पार्क से निकलेगी भव्य कलश यात्रा, आयोजन की व्यवस्थाओं पर हुआ मंथन

टिहरी गढ़वाल 25 अक्टूबर। सनातन धर्म शक्तिपीठ दुर्गा मंदिर समिति की ओर से आयोजित होने वाले अष्टोत्तरशत श्रीमद्भागवत महापुराण कथा की तैयारियों को लेकर रविवार को आठवीं बैठक आयोजित की गई। श्री विजेन्द्र चन्द रमोला की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी ने आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 नवंबर को सुमन पार्क से कथा स्थल तक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कथा आयोजन से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं, दायित्वों के निर्धारण और कार्यक्रम की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। आयोजन को सफल बनाने के लिए आर्थिक संसाधन जुटाने पर विशेष जोर दिया गया। इसके लिए सहयोगदाताओं और श्रद्धालुओं से संपर्क करने पर विचार किया गया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

बैठक में श्री भगवान चंद रमोला, विजेन्द्र चन्द रमोला, धनपाल गुनसोला, विजय डोभाल, सूरत सिंह राणा, आनंद सिंह तोपवाल, राजेन्द्र प्रसाद चमोली, त्रिलोक चन्द रमोला, सीताराम भट्ट, श्रीमती दर्शनी सेमल्टी, देवेन्द्र नौडियाल, गोविन्द पुण्डीर, धनेश चन्द सोनी, भगवान सिंह रावत और वी.डी. कुनियाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!