मतदाता जागरूकता को लेकर नई टिहरी महाविद्यालय में दिलाई मतदान की शपथ

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 31 अक्टूबर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में शनिवार को व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं चुनावी भागीदारी (SVEEP) कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्रभारी प्राचार्य प्रो. राजकुमार त्यागी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के मुख्य प्रांगण एवं विभिन्न कक्षाओं में प्राध्यापकों, छात्र-छात्राओं और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य प्रो. राजकुमार त्यागी, मुख्य शास्ता प्रो. डीपीएस भंडारी, डॉ. डीएस तोपवाल, डॉ. डीके भाटिया, डॉ. माधुरी रावत एवं डॉ. नीता भट्ट सहित समस्त प्राध्यापक मौजूद रहे। छात्र-छात्राओं में आंचल, राखी, रजत, निमित एवं सानू सहित अन्य विद्यार्थी तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में वर्षा रानी, मानसिंह एवं सुजान सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. महेश मेवा फिरोज, डॉ. विनोद रावत, डॉ. मीनाक्षी शर्मा एवं डॉ. पुष्पा पवार ने विभिन्न कक्षाओं में जाकर छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलाई।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!