इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी ने दोनों महान विभूतियों के योगदान को किया याद, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

टिहरी गढ़वाल। देश की पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि तथा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महान नेताओं के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने इंदिरा गांधी के साहसिक नेतृत्व, दृढ़ इच्छाशक्ति, त्याग और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने कठिन परिस्थितियों में भी मजबूत नेतृत्व का परिचय देते हुए देश को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देशी रियासतों का एकीकरण कर भारत की एकता और अखंडता को मजबूत आधार प्रदान किया। उनका जीवन आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने दोनों महान विभूतियों के आदर्शों को आत्मसात करने तथा देश की एकता, अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल, देवेंद्र नौड़ियाल, विशन सिंह रांगड़, आशी रावत, लखवीर चौहान, अनीता शाह, लक्ष्मी नेगी, सनौली शाह, राहुल बुटोला, ज्ञान सिंह, रोशन नौटियाल, वीरेंद्र सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!