राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में ‘रन फॉर यूनिटी’ के साथ गूंजा ‘राष्ट्रीय एकता’ का संकल्प

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 31 अक्टूबर । लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में शनिवार को उत्साह और जोश के साथ ‘रन फॉर यूनिटी’ (Run for Unity) का आयोजन किया गया। इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य युवाओं और समाज में देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करना था।
​*उत्साह के साथ उमड़े छात्र-छात्राएं*
​कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर से छात्र छात्राओं,प्राध्यापक वर्ग और कर्मचारियों की उपस्थिति में हुआ। हरी झंडी दिखाकर ‘रन फॉर यूनिटी’ को रवाना किया गया। दौड़ में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया। देश भक्ति के नारे लगाते हुए विद्यार्थियों ने पूरे क्षेत्र में एकता का संदेश प्रसारित किया। इस दौरान समस्त प्राध्यापक वर्ग, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ ली। तत्पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह
​ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन और देश के एकीकरण में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने रियासतों का विलय कर जिस अखंड भारत का निर्माण किया था, उसे संरक्षित रखना हम सबका नैतिक कर्तव्य है।
​ यह आयोजन सभी के दिलों में राष्ट्रभक्ति और एकता की एक नई ऊर्जा जगाते हुए सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!