पूर्व विधायक डॉ. धन सिंह नेगी की पहल पर होटल गैलेक्सी में हुआ आयोजन, विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों की रही भागीदारी
टिहरी गढ़वाल 2 नवम्बर। पूर्व विधायक डॉ. धन सिंह नेगी की पहल पर आज होटल गैलेक्सी में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन हुआ जिसमें टिहरी विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों से जनप्रतिनिधियों की रही भागीदारी।
इस मौके पर डॉ. धन सिंह नेगी ने कहा कि उन्होंने दीपावली मिलन समारोह में नगर पालिका, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत से जुड़े जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया था। उनके एक छोटे से आग्रह पर बड़ी संख्या में लोगों का पहुंचना उनके लिए खुशी की बात है। उन्होंने सभी अतिथियों का आभार जताते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी सत्य सिंह राणा, चंबा की ब्लॉक प्रमुख सुमन सजवाण, सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र सजवाण, सभासद विजय कठैत, उर्मिला राणा, जाखणीधार की पूर्व ब्लॉक प्रमुख बेबी असवाल, नीरज खत्री और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी सहित जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत के कई सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन धर्म सिंह रावत ने किया।




