टिहरी गढ़वाल । अष्टोत्तरशत श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन रुक्मिणी-कृष्ण विवाहोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर कल सुबह साढ़े 11 बजे गणेश चौक से कथा स्थल तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
शोभायात्रा में विभिन्न विद्यालयों की सहभागिता रहेगी। आयोजन को लेकर विद्यालयों का सहयोग प्राप्त हो रहा है। धार्मिक उल्लास के बीच निकलने वाली इस शोभायात्रा में श्रद्धालुओं और नगरवासियों की भागीदारी रहेगी।
कथा आयोजन के संयोजक पंडित राजेंद्र प्रसाद चमोली ने यह जानकारी देते हुए नगरवासियों से शोभायात्रा में शामिल होकर रुक्मिणी-कृष्ण विवाहोत्सव की शोभा बढ़ाने की अपील की है।
रुक्मिणी-कृष्ण विवाहोत्सव पर कल निकलेगी भव्य शोभायात्रा, विद्यालयों की रहेगी विशेष सहभागिता

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



