टिहरी गढ़वाल। । राज्यमंत्री एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवान ने प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र की धारमंडल और रैका पट्टी के विभिन्न गाँवों का भ्रमण कर जन समस्याएं सुनी। शनिवार को उन्होंने मदननेगी मुख्य बाजार, कंगसाली, पड़िया, भेनगी और ओखलाखाल में क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर सीधा संवाद किया। कहा कि मदननेगी में केंद्र और राज्य सरकार ने केंद्रीय विद्यालय खोलकर स्थानीय छात्रों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की अच्छी व्यवस्था की है। कहा कि प्रतापनगर विधानसभा अकेली विधानसभा है जहां सरकार ने दो केंद्रीय विद्यालय खोले हैं। राज्यमंत्री सजवान ने रिंग रोड प्रोजेक्ट को लेकर भी ग्रामीणों से बात की। कहा कि इस परियोजना से यहां का समग्र विकास होगा और रोजगार के अवसर खुलेंगे। लोगों ने सड़क और स्वास्थ्य की समस्याओं से अवगत कराया। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री प्रेमदत्त जुयाल आदि मौजद थे।
फोटो-प्रतापनगर के मदननेगी में जन संपर्क करती पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवान।
रिंग रोड बनने से होगा प्रतापनगर क्षेत्र का समग्र विकास: सोना

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



