राज्यमंत्री खेम सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, विधायक किशोर उपाध्याय और जिलाध्यक्ष उदय रावत रहे मौजूद
टिहरी गढ़वाल 17 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी के उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत भाजपा नई टिहरी मंडल की ओर से शक्ति केंद्र नई टिहरी में शक्ति केंद्र सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे राज्य मंत्री खेम सिंह चौहान ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, शक्ति केंद्र संयोजक विमला खण्का, जिला उपाध्यक्ष रामलाल नौटियाल, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र डोभाल, पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रागिनी भट्ट, पूर्व जिला उपाध्यक्ष शीशराम थपलियाल, मंडल महामंत्री शांति प्रसाद खंडूड़ी, जिला कार्यसमिति सदस्य नीलम बिष्ट, मंडल मंत्री सरस्वती नेगी एवं हेमलता भट्ट, पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गीतांजलि सजवाण तथा नगर पालिका सभासद उर्मिला राणा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।




