जनगणना-2027 में गढ़वाली भाषा को स्थान दिलाने की पहल, मातृभाषा के रूप में दर्ज कराने की अपील

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

रीत रैमाण सांस्कृतिक मंच टिहरी गढ़वाल ने लोगों से जनगणना के दौरान अपनी मातृभाषा गढ़वाली लिखवाने का किया आह्वान

टिहरी गढ़वाल । जनगणना-2027 में गढ़वाली भाषा को उचित पहचान और स्थान दिलाने के उद्देश्य से रीत रैमाण सांस्कृतिक मंच टिहरी गढ़वाल ने प्रदेशवासियों से अपनी मातृभाषा के रूप में गढ़वाली भाषा दर्ज कराने की अपील की है।

मंच ने कहा कि भाषा किसी भी समाज की सांस्कृतिक पहचान, परंपरा और विरासत का आधार होती है। ऐसे में गढ़वाली भाषा के संरक्षण और संवर्धन के लिए जनगणना में इसे मातृभाषा के रूप में दर्ज कराना जरूरी है।
मंच की ओर से जारी अपील में कहा गया है कि संविधान की आठवीं अनुसूची में गढ़वाली भाषा को शामिल कराने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल हो सकती है। इसके लिए जनगणना के दौरान प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मातृभाषा के कॉलम में गढ़वाली भाषा का उल्लेख करना चाहिए।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!