झांकियों के साथ बसंत महोत्सव एवं त्रिवेणी कौथिग का आगाज, आज सांय मंगलेश डंगवाल बांधेंगे समां

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । बौराड़ी स्टेडियम में गुरुवार को बसंत महोत्सव एवं त्रिवेणी कौथिग पर्यटन महोत्सव-2026 का रंगारंग आगाज हुआ। महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर नगर में भव्य झांकी निकाली गई, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। झांकी के माध्यम से स्कूली बच्चों ने लोक संस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की आकर्षक झलक प्रस्तुत की।

नगरपालिका परिषद टिहरी की ओर से 26 नवंबर से 10 दिसंबर तक आयोजित किए जा रहे इस 15 दिवसीय महोत्सव का उद्देश्य नई टिहरी की सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ पुरानी टिहरी की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों को जीवंत बनाए रखना है। महोत्सव के जरिए क्षेत्र की लोक परंपराओं, कला, संस्कृति और स्थानीय पहचान को मंच प्रदान करने के साथ पर्यटन गतिविधियों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।
महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में आज प्रसिद्ध लोक गायक मंगलेश डंगवाल अपनी लोकगीतों की प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। उनकी गायकी और पहाड़ की लोक संस्कृति से जुड़े गीतों का आनंद लेने के लिए संगीत प्रेमियों में उत्साह है। बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में लोक संगीत की धुनों पर दर्शक झूमते नजर आएंगे।
टिहरी नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और जनपदवासियों से महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!