बौराड़ी में हुई दुघर्टना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्रीय विधायक किशोर उपाध्याय की उपस्थिति में डीएम के साथ चर्चा बैठक

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 27 जून, 2024। गुरूवार को जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष नई टिहरी में 24 जून को बौराड़ी में हुई दुघर्टना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्रीय विधायक किशोर उपाध्याय की उपस्थिति में चर्चा बैठक आहूत की गई।

बैठक में जनपद मुख्यालय की अन्तरिक सड़क सुरक्षा को लेकर सड़कों पर स्पीड ब्रेकर लगाने, पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से मोटर वाहन अधिनियम के तहत चैकिंग अभियान चलाने, चम्बा में ट्रैफिक व्यवस्था, नशामुक्ति को लेकर समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाने तथा शराब पीकर वाहन चलाने व मानकों से अधिक गति से चले रहे वाहनों पर त्वरित कार्यवाही करने को लेकर विस्तृत चर्चा कर निर्णय लिये गये।

इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक ने सड़क सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था को दूरस्थ रखने के लिए नियमित चैंकिंग अभियान चलाने, नाबालिकों को वाहन न चलाने, स्कूल के आस-पास ट्रेफिक व्यवस्था को नियंत्रित रखने, क्षेत्र में नशामुक्ति केन्द्र खोलने तथा नशामुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान चलाने की बात कही।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पुलिस और परिवहन विभाग को संयुक्त रूप से चैकिंग अभियान चलाकर चालानी कार्यवाही करने तथा आबकारी अधिकारी को शराब को लेकर नियमित छापेमारी करने को कहा गया। इसके साथ ही आम आदमियों के सुझाव लेने हेतु संबंधितों के साथ बैठक करने को कहा गया।

बैठक में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, सीडीओ अभिषेक त्रिपाठी व एआरटीओ सतेन्द्र राज, जिला आबकारी अधिकारी कैलाश बिंजौला सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!