SSP श्वेता चौबे को भावभीनी विदाई, कुशल नेतृत्व और संवेदनशील कार्यशैली को किया याद

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 26 नवंबर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे का सेनानायक आईआरबी द्वितीय के पद पर स्थानांतरण होने पर पुलिस लाइन चंबा में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए उनके कुशल नेतृत्व, अनुशासनप्रियता और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना की।
अपने कार्यकाल में श्वेता चौबे ने कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के साथ महिला सुरक्षा और जनकल्याण को प्राथमिकता दी। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और जागरूकता के लिए जनपद के सभी थानों में टीम गौरा का गठन किया गया। वहीं अकेले रहने वाले बुजुर्गों सहित वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा एवं कुशलक्षेम के लिए विशेष अभियान चलाया गया।
उनके नेतृत्व में चारधाम यात्रा-2026 और कांवड़ यात्रा का बेहतर पुलिस प्रबंधन के साथ सकुशल संचालन किया गया। इसके अलावा संवेदनशील निहंग प्रकरण सहित कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों का सूझबूझ और धैर्य के साथ निस्तारण कर शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रभावी भूमिका निभाई गई।
विदाई समारोह में सीओ नई टिहरी चंद्रमोहन सिंह, सीओ नरेंद्रनगर सुरेंद्र सिंह भंडारी, सीएफओ संजीवा कुमार, प्रतिसार निरीक्षक अमित कुमार सहित पुलिस कार्यालय एवं पुलिस लाइन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने उन्हें नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!