सरिता डोबाल ने संभाली टिहरी के एसएसपी की कमान, नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश और जनसुरक्षा होगी प्राथमिकता

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 27 नवंबर। नव नियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरिता डोभाल ने शुक्रवार को टिहरी गढ़वाल पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया। जनपद आगमन पर उन्होंने सबसे पहले भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना कर मां भद्रकाली का आशीर्वाद लिया। इसके बाद पुलिस कार्यालय नई टिहरी पहुंचकर विधिवत कार्यभार संभाला।
पुलिस कार्यालय पहुंचने पर पुलिस बल ने उन्हें औपचारिक सलामी दी। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने जनपद के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ परिचयात्मक बैठक कर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और जनसुरक्षा की स्थिति की जानकारी ली।

 

पत्रकारों से बातचीत में एसएसपी सरिता डोभाल ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था मजबूत करना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए पीड़ित-केंद्रित पुलिसिंग और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाने और नशे के नेटवर्क पर अंकुश लगाने की बात भी कही।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से दायित्व निभाने के निर्देश देते हुए आमजन के साथ संवेदनशील एवं मित्रवत व्यवहार अपनाने पर जोर दिया। महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ ही पुलिस-जन संवाद मजबूत करने के लिए सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी चंबा महेश लखेड़ा, क्षेत्राधिकारी टिहरी चंद्रमोहन सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजीवा कुमार, प्रतिसार निरीक्षक अमित कुमार, नई टिहरी कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल, चंबा कोतवाली प्रभारी विपिन बहुगुणा सहित पुलिस कार्यालय के विभिन्न शाखाओं के प्रभारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!