महादेव क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल– देवलसारी जाखनीधार की शानदार जीत, विपिन रघुवंशी मैन ऑफ द मैच

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 28 सितम्बर 2025 । महादेव क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट समिति द्वारा आयोजित दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में देवालसारी जाखनीधार और रॉयल-11 गजा के बीच रोमांचक भिड़ंत देखने को मिली।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी देवालसारी टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 195 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में रॉयल-11 गजा की टीम दबाव नहीं झेल पाई और महज 95 रनों पर सिमट गई। इस तरह देवालसारी जाखनीधार ने 100 रनों के अंतर से शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।

मुकाबले के नायक रहे विपिन रघुवंशी, जिन्होंने मात्र 15 गेंदों में 52 रनों की आतिशी पारी खेलकर दर्शकों का दिल जीत लिया। उनके इस ताबड़तोड़ प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

अब टूर्नामेंट का बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला देवालसारी जाखनीधार बनाम बजरंग-11 के बीच 30 सितम्बर 2025 को खेला जाएगा। क्रिकेट प्रेमियों में इस निर्णायक मैच को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!