ऋषिकेश/मुनि की रेती। शिवपुरी में 22 नवंबर को गंगा नदी में नहाते समय डूबे जयपुर के दोनों युवाओं के शव छह दिन बाद बरामद कर लिए गए।
शनिवार सुबह करीब 10 बजे जल पुलिस, एसडीआरएफ और 40वीं वाहिनी पीएसी के आपदा राहत दल ने सर्च ऑपरेशन के दौरान दोनों शवों को गंगा नदी से बरामद किया।
Qपुलिस के अनुसार, 26 वर्षीय लवेश साटिवाल का शव सच्चा धाम, ऋषिकेश के नीचे गंगा नदी से, जबकि 27 वर्षीय चेतना मीणा का शव शत्रुघ्न घाट के पास से मिला। दोनों जयपुर, राजस्थान के निवासी थे। शवों को अग्रिम कार्रवाई के लिए थाना मुनि की रेती पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।




