9 दिसंबर को नई टिहरी में लगेगा दिव्यांग कल्याण शिविर, प्रमाण-पत्र से लेकर कृत्रिम अंग तक मिलेंगे

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जनपद के दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराने के लिए 9 दिसंबर को प्रताप इंटर कॉलेज, नई टिहरी में एक दिवसीय दिव्यांग कल्याण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 11 बजे से शुरू होगा। इसमें दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनाने और पुराने प्रमाण-पत्रों के नवीनीकरण सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने बताया कि समाज कल्याण एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित शिविर में पात्र दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए आवेदन एवं आवश्यक अभिलेख जमा किए जाएंगे। इसके साथ ही दिव्यांगजनों और वृद्धजनों के आधार कार्ड बनाने की सुविधा भी मिलेगी।
शिविर में जरूरतमंदों को व्हीलचेयर, कान की मशीन, बैसाखी, छड़ी तथा अन्य कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, विधानसभा चुनाव-2027 के मद्देनजर नए दिव्यांग मतदाताओं का पंजीकरण और मतदाता सूची में दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) मार्किंग भी की जाएगी। इस दौरान दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति जागरूक करने के साथ समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
जिलाधिकारी ने जनपद के दिव्यांगजनों एवं पात्र लाभार्थियों से शिविर में पहुंचकर सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की है। शिविर के सफल संचालन के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!