वनमंत्री ने असहाय लोगों को बांटे भोजन के पैकेट

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़ * 27 अप्रैल 2020

पौड़ी। वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने आज कोटद्वार स्थित भाबर क्षेत्र में गरीब व असहाय लोगों को भोजन के पैकेट वितरित किए।साथ ही माननीय मंत्री जी द्वारा पुलिस के जवानों तथा सफाई कर्मचारियों को मास्क व शाल प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। 

मंत्री द्वारा यह भी बताया गया कि उनका सदैव यही प्रयास है कि कोटद्वार में कोई भी व्यक्ति भोजन की कमी के कारण भूखा न सोये। डॉ हरक सिंह रावत द्वारा कोटद्वार की जनता को अपनी विशेष सेवाएं प्रदान कर रहे समस्त कोरोना वॉरियर्स को स्वयं तथा सम्पूर्ण कोटद्वार की जनता की ओर से धन्यवाद प्रेषित किया गया।

माननीय मंत्री जी द्वारा सभी प्रदेश वासियों से निवेदन किया गया कि आप सब लोग घरों में रहें, सावधान रहें, सुरक्षित रहें।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!