एसएसबी के हेड कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

उत्तरकाशी। एसएसबी की 11वीं बटालियन में तैनात हैड कांस्टेबल की हृदय गति रुकने से मौत हो गयी है। वह अपने पीछे एक बेटा, बेटी व पत्नी छोड़ गए हैं। उनका परिवार वर्तमान में वार्ड 11 ज्ञानसू में रहता है। जबकि मूल रूप से पंचाण गांव धनारी के निवासी हैं। 

हैड कांस्टेबल विजयपाल राणा एसएसबी की 11वीं बटालियन धारचूला की दुबाटा पोस्ट में तैनात थे। कांस्टेबल विजयपाल राणा की हृदय गति रुकने से मौत हुई है। एसएसबी के जवानों ने धारचूला से सैन्य सम्मान के साथ उनके पार्थिव शरीर को आज रविवार को उत्तरकाशी पहुंचाया। जहां लोगों ने उनके दर्शन कर अंतिम विदाई दी।

हैड कांस्टेबल विजयपाल राणा का पार्थिव शरीर रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे ज्ञानसू स्थित उनके आवास पहुंचा। जहां परिजनों ने उनके अंतिम दर्शन किए। उसके बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उत्तरकाशी के केदार घाट ले जाया गया और उनका अंतिम संस्कार किया गया। 

हैड कांस्टेबल विजयपाल राणा को धारचूला में ड्यूटी के दौरान नौ सितंबर को सीने में दर्द की शिकायत हुई। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने हृदय गति रुकने से उनकी मौत होना बताया गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!