टिहरी जिले में रविवार को प्रवेशित कुल 1755 व्यक्तियों समेत स्क्रीनिंग का आंकड़ा पहुंचा 36113

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़

नई टिहरी, 3 मई 2020।  जिलाधिकारी डॉ०वी० षणमुगम के निर्देशानुसार कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य महकमें द्वारा होम कॉरेन्टीन पर रखे व्यक्तियों की लगातार  स्क्रीनिंग की जा रही है। 

जिला मुख्यालय पर स्थापित कोविड कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार 3 मई  को कोविड लक्षण युक्त कोई भी सेम्पल जांच हेतु लैब नही भेज गया है। अब तक जनपद से कोविड टेस्ट हेतु कुल 40 सेम्पल जांच के लिए लेब भेजे जा चुके है। सभी सेम्पल की रिपोर्ट आ चुकी है जिसमे कोरोना संक्रमण की कोई पुष्टि नही हुई है। 

आज जनपद में प्रवेशित कुल 1755 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई । इसी के साथ कुल स्क्रीनिंग का आंकड़ा 36113 हो गया है। आज जनपद में निराश्रितों/ जरूरतमंदों में 46 राशन किट, 1925 व्यक्तियों के भोजन की व्यवस्था की गई है। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!