ग्राम प्रहरियों और आपदा मित्रों को दिया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 24 जून 2025 । जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल के तत्वावधान में आज भिलंगना ब्लॉक के घंसाली ब्लॉक सभागार में एक दिवसीय आपदा प्रबंधन, खोज-बचाव, जन जागरूकता और प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार और अपर जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के दिशा-निर्देश में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्राम प्रहरी, पीआरडी जवान और आपदा मित्र शामिल हुए। प्रशिक्षण में कुल 112 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिन्हें प्राथमिक उपचार, CPR, इंप्रोवाइज्ड स्ट्रेचर निर्माण, आपातकालीन नंबरों और खोज-बचाव में उपयोग होने वाले बेसिक उपकरणों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, आपदा प्रबंधन विभाग की कार्यप्रणाली से भी अवगत कराया गया।

मास्टर ट्रेनर अनिल सकलानी के नेतृत्व में घंसाली तहसील में तैनात SDRF टीम ने प्रशिक्षण को प्रभावी ढंग से संचालित किया।कार्यक्रम का शुभारंभ नायब तहसीलदार श्री महेशा शाह, बीडीओ भिलंगना और बीओ पीआरडी घंसाली ने किया, जिन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित कर आपदा प्रबंधन की महत्ता पर प्रकाश डाला।

दूसरे सत्र में तहसील घंसाली के कार्मिकों को तहसील स्टोर में रखे उपकरणों के रखरखाव और उनकी क्रियाशीलता की जानकारी दी गई, जिसकी जाँच मास्टर ट्रेनर अनिल सकलानी ने की। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आपदा के समय त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल ने इस आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों और प्रशिक्षकों के योगदान की सराहना की।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!