शुक्रवार को 715 प्रवासी जनपदवासी पहुंचे टिहरी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़ * 08 मई  2020। 

नई टिहरी: लॉक डाउन के कारण देश के विभिन्न राज्यों में फंसे जनपदवासियों की घर वापसी लगातार जारी है। शुक्रवार को देश के विभिन्न राज्यो से आये 715 जनपदवासियों का मुनिकीरेती में स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत उनके गंतव्य के लिए वाहनों के द्वारा रवाना किया गया।

रवानगी से पूर्व सभी वाहनों को सेनिटाइज किया गया। इसके उपरांत ही व्यक्तियों को वाहनों में बैठाया गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष खयाल रखा गया। 715 व्यक्तियों में  तहसील टिहरी के 66, कीर्तिनगर 57, देवप्रयाग 49, कंडिसोड 36, गजा 68, नरेंद्र नगर 57, धनोल्टी 50, जाखणीधार 88, घनसाली 142, नैनबाग 12, मदन नेगी 32, प्रताप नगर 58 शामिल है।   देश के विभिन्न राज्यों से जनपद में आने वाले व्यक्तियों को 14 दिन के कोरेंटिन पर रखा जा रहा है। जिसकी निगरानी निरंतर की जा रही है। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!