प्रवासी श्रमिको की त्रासदी पर ध्यान नही दे रही सरकार : कांग्रेस

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नयी दिल्ली,10 मई (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि लॉक डाउन प्रवासी श्रमिको के लिए सबसे बड़ी त्रासदी बन गया है लेकिन सरकार सैकड़ो किलोमीटर पैदल चलकर अपने घर जाने को मजबूर श्रमिको के साथ घिनोना मज़ाक कर रही है।

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने रविवार को यहाँ संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रवासी श्रमिको को जबरन रोका जा रहा है। पैदल ही अपने घरों जाने को मजबूर हज़ारो श्रमिक विभिन्न राज्यो की सीमाओं पर फंसे हुए है और उनको आगे नही बढ़ने दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि श्रमिक छोटे बच्चों और महिलाओं के साथ भूखे प्यासे पैदल चल रहे है। इन मजबूर लोगो के लिए सरकार कुछ नहीं कर रही है जिसके कारण देश मे सबसे बड़ी मानव त्रासदी पैदा हो गयी है। भूख तथा अन्य कारणों से 42 श्रमिको की मौत हो चुकी है।

प्रवक्ता ने लॉक डाउन को श्रमिको तथा गरीबो के लिए सबसे बड़ी त्रासदी बताया और कहा है कि सरकार को सभी मज़दूरों को हर हाल में घर भेजने की व्यवस्था करनी चाहिए।

अभिनव

वार्ता

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!