आपदादेश-दुनियाविविध न्यूज़

प्रधानमंत्री मोदी का देश को सम्बोधन, मुख्य बातें: आत्म निर्भर भारत अभियान, 20 लाख करोड़ से देश बनेगा आत्मनिर्भर-मोदी

Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़ * 12 मई 2020

नई दिल्ली: 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मंगल सन्देश’ देते हुए देश की अर्थव्यवस्था में जान फूंकने के लिए 20 लााख करोड़ रुपये के विशेष राहत पैकेज का ऐलान किया है। मोदी ने नये संकल्प के साथ विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा करते कि यह पैकेज 20 लाख करोड़ रुपये का है और यह देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए है । आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्ध करने के लिए है। जीडीपी का 10 फीशदी है। आर्थिक पैकेज से मजदूरों को लाभ होगा। किसानों को मदद मिलेगी। इस पैकेज की जानकारी वित्तमंत्री जी देंगी।

उन्होंने कहा कि यह पैकेज, 2020 में देश की विकास यात्रा को, आत्मनिर्भर भारत अभियान को एक नई गति देगा. आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्ध करने के लिए,इस पैकेज में भूमि,मजदूर, लिक्विडिटी तथा कानून पर बल दिया गया है।

उन्होंने नये नियम के साथ लॉक डाउन 4 का भी एलान किया है। लॉक डाउन का चौथा चरण पूरी तरह नये रंग रूप में होगा। इसकी जानकारी आपको 18 मई से पहले दे दी जाएगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन के कारण देश में आर्थिक गतिविधियां पूरी तरह से बंद थीं। लेकिन मई महीने की शुरुआत में कुछ इंडस्ट्रीज को शुरू करने की इज़ाजत दी गई थी। कहा भारत एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है इसलिए सरकार देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए यह फैसला ले सकती है। कहा  कि 21वी सदी हमारी हो हमें संकल्प लेना है। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए रोजाना 2 लाख पीपीई किट और N-95 मास्क बन रहे हैं। कहा कि मैंने कच्छ का  भूकंप देखा है। उसकी भयावह तस्वीरें आज भी मुझे याद हैं। कहा हम बोल्ड रिफार्म के साथ आगे बढ़ेंगे। समय की मांग है कि भारत हर परिस्थिति में आगे बढे। कहा  स्थानीय उत्पाद तैयार कर उन्हें ही खरीदना है। एकबार मैंने आपको खादी व हैण्डलूम खरीदने को कहा था। आज उसके अच्छे परिणाम मिले हैं। कोरोना लंबे समय तक हमारे साथ बना रहेगा, दुनिया के एक्सपर्ट बताते हैं।

आपको बता दें कि सरकार ने पहले चरण में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की थी, जो 25 मार्च से 14 अप्रैल तक चला, जिसे आगे बढ़ाकर 3 मई कर दिया गया। उसके बाद लॉक डाउन-3  बढ़ाकर 17 मई तक कर दिया गया है। अब लॉक डाउन-4 18 मई से शुरू हो जाएगा।

 

https://youtu.be/P4QjOhu9eIQ


Please click to share News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!