9 नए मामलों के साथ कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 91

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़, देहरादून/नई टिहरी,16 मई 2020

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या शतक के नजदीक है। आज 9 नये मामले सामने आने पर संख्या 91 हो गयी है। दरअसल प्रवासियों के उत्तराखंड पहुंचने के बाद से ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

शनिवार को 9 नए मामले सामने आए हैं। इनमें चार दून अस्पताल में भर्ती संक्रमित मरीजों के परिजन हैं। इन्हें भी संदिग्ध मानकर इनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। तथा चार मामले ऊधमसिंहनगर तथा 1 देहरादून जिले से हैं। 

इसमें एक रुद्रपुर जिला अस्पताल में और एक एलडी भट्ट अस्पताल के आईसोलेशन वॉर्ड में भर्ती है। रुद्रपुर का युवक दिल्ली से और काशीपुर का युवक महाराष्ट्र से आया था। इन दोनों के नमूने जांच के लिए हल्द्वानी भेजे गए थे। 

राज्य में 51 लोग स्वस्थ होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!