Viral Videos: “स्कूलियों मा करीं छा डेरु, … कोरोना तेरै बाना, …” सुनिए क्वारंटाइन दौर में मन की ब्यथा

admin
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़ * 29 मई 2020

नई टिहरी: पूरी दुनिया में कोरोना से हाहाकार मचा हुआ है। उत्तराखंड में प्रवासियों की घर वापसी के बाद से स्थिति और खतरनाक हो गई है। कुछ दिन पहले 9 जिले ग्रीन जोन में थे। धीरे धीरे पूरा उत्तराखंड ओरेंज जॉन में तब्दील हो गया।
देश-विदेश से कोरोना से डरे सहमे हमारे उत्तराखण्डी प्रवासियों की घर वापसी का सिलसिला अब भी जारी है। हजारों की संख्या में प्रवासी क्वारेन्टीन किये गए हैं। कुछ युवा प्रवासी अपनी कला को अपने-अपने ढंग से सोशल मीडिया के जरिये शेयर कर रहे हैं। ऐसे ही एक प्रवासी युवक का एक गढ़वाली वीडियो बड़ी तेजी से आजकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गाने के बोल हैं 

“स्कूलियों मा करीं छा डेरु, घर गौं छोड्यूं छा!
कोरोना तेरै खातिर, है लवाळा तेरै बाना।

सुनिए मधुर पहाड़ी संगीत के साथ रचा यह सुन्दर गीत:

पहाड़ से रोजगार की तलाश में भटकते हुए कल्जीखाल का यह नौजवान गुड़गांव पहुंचा। कोरोना के कारण जब गुड़गांव से वापस अपने गांव लौटा तो इन्हें कुछ साथियों के साथ एक इंटर कॉलेज में क्वारेन्टीन कर दिया गया। इस दौरान इनके अंदर का कलाकार जागा और साथियों की हौसला अफजाई व मनोरंजन के लिए संगीत को साधन बना डाला।

Share This Article
error: Content is protected !!