सेंट्रल पब्लिक हेल्थ टीम ने जनपद भ्रमण कर कोरोना की अद्यतन स्थिति पर जताया सन्तोष

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 5 जून 2020

नई टिहरी: कोरोना वायरस (कोविड-19) के प्रबंधन हेतु निधिमणि त्रिपाठी ज्वाइंट सेकेट्री कॉमर्स एवं इंडस्ट्री के नेतृत्व वाली की सेंट्रल पब्लिक हेल्थ टीम द्वारा जनपद भ्रमण किया गया। इस दौरान टीम द्वारा सुरसिंगधार स्थित नर्सिंग कॉलेज/ कोविड केअर सेंटर का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय टीम ने तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

इसके पश्चात जिला कार्यालय सभागार में एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से केंद्रीय टीम को जनपद में कोरोना की अधतन स्थिति से अवगत कराया। जिस पर टीम द्वारा संतोष व्यक्त किया गया।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक रुहेला, डीएफओ कोको रोसे, एडीएम शिवचरण द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मीनू रावत, उप जिलाधिकारी एफ आर चौहान, डीआईओ एनआईसी सौरव रतूड़ी, सीएमएस डॉ अमित राय, डिप्टी सीएमओ डॉ मनोज वर्मा के अलावा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!