कोरोना: प्रदेश में जोनिंग व्यवस्था समाप्त संक्रमण के हिसाब से बनेंगे कंटेन्मेंट जोन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़ * 8 जून 2020

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने प्रेदश में जोनिंग व्यवस्था समाप्त कर जनता को राहत दी है। अब कोई रेड, ओरेंज, ग्रीन जोन नहीं होगा। अब संक्रमण के हिसाब से कंटेनमेंट जोन बनाए जाएंगे। जहां गाइड लाइन के अनुसार प्रतिबंध रखे जाएंगे। नगर निगम, पालिका, नगर पंचायत क्षेत्रों में मामलों की संख्या बढ़ने पर वहां किस तरह के प्रतिबंध लगाए जाने हैं, यह शासन तय करेगा। इसके अलावा अब प्रदेश के भीतर व बाहर आने-जाने के लिए पास व्यवस्था भी समाप्त की जा रही है।

सोमवार को सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र की नई गाइड लाइन में जिलों के वर्गीकरण करने का जिक्र नहीं है। यही कारण है कि प्रदेश में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़ाई गई है। अब प्रदेश में 55 कंटेनमेंट जोन हो गए हैं। नैनीताल जिला, जो पहले रेड जोन में था, वहां अब यह व्यवस्था समाप्त हो गई है। 

उन्होंने कहा कि कंटेनमेंट जोन में पहले से ही जो प्रतिबंध लगाए गए हैं वे जारी रहेंगे। जिन क्षेत्रों में मामले बढ़ेंगे वहां शासन पूरी स्थिति का अध्ययन कर फैसला लेगा। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!