500 मीटर गहरी खाई में गिरने से कार सवार की मौत

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज * 11 जून 2020

चमोली: जिले के गोपेश्वर-मण्डल मोटर मार्ग पर गंगोल गांव के निकट बुधवार देर रात को एक आल्टो के गहरी खाई में गिरने से एक ब्यक्ति की मौत हो गई है। दुर्घटनाग्रस्त कार से एक ब्यक्ति को रेस्कयू किया गया जो कि मृत था। मृतक ब्यक्ति की पहचान देवेंद्र सिंह गंगोल गांव के रूप में हुई है।

दुर्घटना देर रात को हुई जिसका आज सुबह लोगों को पता चल पाया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपेश्वर-मण्डल मोटर मार्ग पर गंगोल गांव के निकट रात को एक आल्टो कार लगभग पांच सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। सुबह लोगों ने जब दुर्घटनाग्रस्त कार को देखा तब जाकर घटना की सूचना पुलिस को दी थी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!