प्रवासियों को मुख्यमंत्री स्व रोजगार योजना से जोड़ने की पहल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 16 जून 2020

चमोली: जिले में कोरोना संकट के चलते प्रवासियों की घर वापसी लगातार जारी है। अब तक 32054 प्रवासी देश के विभिन्न राज्यों से अपने घर लौट चुके है। 

जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बडी संख्या में घर लौटे प्रवासियों को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल की जा रही है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशानुसार घर लौटे प्रवासियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है और उनको स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। जो लोग स्वरोजगार करने के इच्छुक है उनकी सूची तैयार की गई है। 

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 300 से अधिक लोग आवेदन कर चुके है। मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे ने बताया कि प्रवासियों को कृषि, उद्यान, उद्योग, डेयरी, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता, पर्यटन आदि रेखीय विभागों की योजनाओं से भी लाभान्वित किया जाएगा। इसके लिए विभागीय स्तरों पर कार्ययोजना तैयार की गई है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!