Ad image

कीर्तिनगर में कोरोना वारियर्स को किया सम्मानित

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 19 जून 2020

कीर्तिनगर: कोरोना महामारी रोकथाम के लिए रात दिन अपनी ड्यूटी को निभाने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को विधायक व नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया।

शुक्रवार को नगर पंचायत सभागार में पुलिसकर्मी, डॉक्टर व पर्यावरण मित्रों को देवप्रयाग विधानसभा के विधायक विनोद कंडारी व नगर पंचायत अध्यक्ष कैलाशी जाखी ने कोरोना महामारी (कोविड19) रोकथाम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया है। 

विधायक विनोद कण्डारी ने कहा कि कोरोना महामारी रोकथाम के दौरान पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं पर्यावरण मित्रों की बड़ी अहम भूमिका रही है अपनी जान कि प्रवाह न करते हुए, निरंतर रात दिन जनता की सेवा में डटे रहे हैं, कहां कि देवप्रयाग विधानसभा के अंतर्गत जो अधिकारी /कर्मचारी कोरोना महामारी में अपने दायित्व को सेवा भाव से निभा रहे हैं, उन सभी पूरी टीम को सम्मानित किया जाएगा। 

इस दौरान कोतवाल जवाहरलाल, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विनय शर्मा, अधिशासी अधिकारी वासुदेव डंगवाल, पर्यावरण मित्र रॉकी, कुँवर सिंह, रजत, सन्तोष महेता व मुकेश उनियाल आदि मौजूद थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!