मास्क, सेनेटाइज़र आदि बांटकर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 19 जून 2020

नई टिहरी: नई टिहरी के कांग्रेस जनो ने आज  अपने राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी का जन्म दिवस कोरोना योद्धाओं को मास्क,सैनिटाइजर एवं ग्लव्स बांटकर मनाया। 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समस्त मीडिया जनों एवम शहर के विभिन्न स्थलों पर तैनात पुलिसकर्मियों को उक्त सामग्री वितरित की।

जिला अध्यक्ष राकेश राणा एवं शहर अध्यक्ष देवेन्द्र नौडियाल(मोनू) ने बताया कि राहुल गांधी ने भारत-चीन सीमा पर हमारे शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने जन्मदिवस को न मनाने का निर्णय लिया था।

प्रदेश कांग्रेस ने भी उनके जन्मदिवस को सादगी से मनाते हुए जरूरतमंदों को मास्क,सैनिटाइजर, ग्लव्स आदि बांटे जाने की अपील की थी।

कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा प्रदेश महामंत्री याक़ूब सिद्दीकी, प्रदेश सचिव विजय गुनसोला, मुशर्रफ अली, कुलदीप पंवार, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमति दर्शनी रावत, युवा कांग्रेस टिहरी विधान सभा अध्यक्ष नवीन सेमवाल, महिला सेवादल अध्यक्ष श्रीमति आशा रावत, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष हरिओम भट्ट, लखबीर चौहान,वरिष्ठ कांग्रेसी नरेन्द्र राणा,पंकज रतूड़ी,युवा नेता अमित चमोली, शैलेंद्रकांत, शैलेन्द्र पंवार आदि शामिल थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!