नई पंपिंग योजनाओं को आवश्यक होने पर ही रखें जिला योजना में-मंगेश घिल्डियाल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 2 जुलाई 2020

नई टिहरी: जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने जिला कार्यालय सभागार में पेयजल निगम, जल संस्थान व स्वजल के कार्यों की समीक्षा की।  जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता पेयजल निगम को निर्देश दिए की नई पेयजल पंपिंग योजनाओं को जिला योजना में अति आवश्यक होने पर ही शामिल किया जाए। कहा कि पंपिंग योजनाओं को जल जीवन मिशन योजना  में  रखा जाए। 

डीएम ने जल संस्थान के अधिकारियों को धनोल्टी में निर्माणाधीन मिनी ट्यूबवेल संबंधी कार्यों को समय से प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने, सभी डिवीजन में जन समस्याओं और शिकायतों के लिए स्थापित किए गए टोल फ्री नंबरों को अपडेट रखने के निर्देश दिए हैं। 

बैठक में पेयजल से संबंधित सभी योजनाओं की पीपीटी के माध्यम से अधीक्षण अभियंता द्वारा जानकारी दी गई । वहीं अधिशासी अभियंता जल संस्थान द्वारा भी जनपद में संचालित सभी योजनाओं की कार्य प्रगति की जानकारी दी गई।  

इस अवसर पर सीडीओ अभिषेक रुहेला, डीएफओ कोको रोसे, एसई जल निगम अनुपम रतन, पीडी भरत चंद्र भट्ट, अधिशासी अभियंता जल संस्थान सतीश नौटियाल, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम देवप्रयाग राजीव सिंह, घनसाली नवनीत कटारिया, चंबा आलोक कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!