दुर्घटना में घायल चालक ने भी तोड़ा दम

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 3 जुलाई 2020

घनसाली: विगत मंगलवार दोपहर घनसाली- बूढ़ाकेदार-कोट विशन मोटर मार्ग पर हुई स्विफ्ट दुर्घटना में घायल चालक ने एम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। इस दुर्घटना में रामलाल (48) पुत्र भरपुरू, मोहन लाल (62) पुत्र छिल्लो शाह और सोहन लाल (48) पुत्र जौहरी लाल तीनों निवासी भेटी की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी।

बता दें कि बीते मंगलवार को भेटी से कोट जा रही स्विफ्ट कार दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि चालक नरेन्द्र कुमार पुत्र बच्चू शाह उम्र 32 गम्भीर रूप से घायल हो गया था। 

बता दें कि स्थानीय विधायक शक्ति लाल के प्रयास से घायल नरेंद्र कुमार को हेलीकॉप्टर से एम्स पहुंचाया गया था मगर इलाज के दौरान बुधवार रात को उसकी भी मौत हो गई।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!