ग्रामीणों ने की सड़क डामरीकरण की मांग

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी: विकास खण्ड चम्बा अंतर्गत ग्रामीणों ने कठूड-नैचोली व अखोडीसेरा-पयालगांव सडकों का डामरीकरण करने की मांग की है। 

भाजपा के मण्डल अध्यक्ष अरबिन्द उनियाल, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश रुडोला, सदस्य क्षेत्र पंचायत ज्योति पंत, दिनेश प्रसाद उनियाल, उम्मेद सिंह सहित जिला पंचायत सदस्य सतेन्दर धनोला ने लोक निर्माण विभाग नरेन्द्र नगर से कठूड-नौल्टा तक आठ किलोमीटर सडक का डामरीकरण हाट मिक्सिंग से करने की मांग की है।

क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों का कहना है कि इस सडक पर कुछ साल पहले डामरीकरण किया गया था जो उखडकर गड्ढों में तब्दील हो गए हैं। जो कि दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। सडक क्षतिग्रस्त होने से पैदल चलना भी दूभर हो गया है। प्रतिनिधियों ने कहा कि लोक निर्माण बिभाग के अधिकारियों को बार बार गड्ढों को भरने के लिए भी कहा था, लेकिन विभाग की कानों जूँ तक नहीं रेंगती।

ग्रामीणों की मांग है कि सड़क के गड्डो को भरने के साथ साथ तत्काल डामरीकरण की कार्यवाही करने तथा चन्देली-अखोडीसेरा-पयालगांव सडक का डामरीकरण किए जाने की मांग की है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!