टिहरी पुलिस ने ली राष्ट्रीय मतदाता दिवस (NVD) की शपथ

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 24 जनवरी 2025 । आज “राष्ट्रीय मतदाता दिवस” के अवसर पर टिहरी पुलिस द्वारा शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री आयुष अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस कार्यालय में सभी पुलिस कार्मिकों ने लोकतंत्र की मर्यादा बनाए रखने और निष्पक्ष मतदान करने की शपथ ली।

इसके अतिरिक्त, जिले के सभी थानों में भी थाना प्रभारियों ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई।

मतदाताओं द्वारा ली गई शपथ:
“हम भारत के नागरिक, लोकतन्त्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतन्त्र, निष्पक्ष, एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।”

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी चंबा और पुलिस कार्यालय के समस्त कार्मिक उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के इस आयोजन का उद्देश्य जनपद में लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देना और नागरिकों को अपने मताधिकार के महत्व के प्रति जागरूक करना था।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!