चम्बा पालिका ने अनुमोदित किया 5.42 करोड़ का बजट: सप्लीमेंट्री आपदा केंद्र बनाने को भी मंजूरी

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 3 जुलाई 2020

नई टिहरी: नगर पालिका चंबा की बोर्ड बैठक अध्यक्ष सुमना रमोला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में 38 प्रस्तावों पर मुहर लग गई। चंबा पालिका क्षेत्र के आपदा आदि के कार्य हेतु सप्लीमेंट्री आपदा केंद्र बनाने की भी मंजूरी दी गयी। पालिका अध्यक्ष सुमना रमोला द्वारा वर्ष 2020-21 का बजट प्रस्तुत किया गया, जिसमें पालिका की प्रस्तावित आए 5.42 करोड़ तथा प्रस्तावित एक्सपेंडिचर 5.38 करोड़ ध्वनि मत से अनुमोदित किया गया।

इसके अलावा पालिका क्षेत्र में समय-समय पर होने वाली आपदा जैसे सड़कों पर पेड़ों का गिरना, तारों पर पेड़ों का गिरना तथा बुजुर्ग व्यक्ति को स्ट्रक्चर आदि उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से सप्लीमेंट्री आपदा केंद्र खोले जाने की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके लिए जिलाधिकारी महोदय से मिलकर आवश्यक उपकरण ले लिए जाएंगे।

पालिका बोर्ड द्वारा क्रय विक्रय समिति का अनुमोदन किया गया। चार धाम यात्रा बजट के तहत पालिका के प्रतिक्षालय का सुंदरीकरण किया जाएगा। वार्ड सभासद शक्ति प्रसाद जोशी द्वारा लॉक डाउन अवधि के दौरान पालिका के अनुबंधित किरायेदारों को क्षति हुई, उसके लिए प्रस्ताव रखा, जिस पर सर्वसम्मति से एक माह का किराया माफ किया जाना पारित किया गया। 

डेंगू से बचाव के लिए पालिका के जन प्रतिनिधि अहम भूमिका निभाएंगे। सड़कों पर निर्माण सामग्री गिराने वाले व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिकूल कार्रवाई करने में तेजी लाई जाएगी। 

बैठक में समय पर कार्य न करने पर दो अनुबंध निरस्त किए गए। पालिका क्षेत्र में चार  tinpos टॉयलेट लगाए जाएंगे। 

बैठक का संचालन एसपी जोशी अधिशासी अधिकारी द्वारा किया गया। बैठक में सभासद रघुवीर रावत, शक्ति प्रसाद जोशी, विकास बहुगुणा, गौरव नेगी, विक्रम सिंह चौहान, मनोरमा नकोठी, सुनैना शाह, लक्ष्मी चौहान, पालिका के सफाई निरीक्षक राजवीर पवार जगदीश सकलानी कृष्ण प्रसाद सेमवाल शरद पुंडीर आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!