वर्चुअल लैब में मुख्यमंत्री की कोरोना संकट से बचने के लिए सतर्कता बरतने की अपील

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़ * 13 जुलाई 2020

पौड़ीखाल: राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज पौडीखाल टिहरी गढवाल में वर्चुअल लैब में आज मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आत्म निर्भर भारत के संदर्भ में जन प्रतिनिधियों से ई-संवाद के माध्यम से बात की।

मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों को कोरोना के संकट से बचने के लिए विशेष सतर्कता रखने की अपील की। शहरों से गावँ लौटे युवकों को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु  कहा गया। उन्होंने बेरोजगारो हेतु कई सरकारी योजनाओ की जानकारी भी दी।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य पी एस कठैत, रविन्द्र पेटवाल, चतर सिंह रावत, राकेश चन्द देवेंद्र चौहान, संतोष पेटवाल, विजेंद्र, भगवान सिंह, कनिष्ठ प्रमुख देवप्रयाग श्री दीपक सुयाल, बर्फ चन्द क्षेत्र पंचायत सदस्य कुलेर, क्षेत्र पंचायत सदस्य कोट हुकम सिंह, प्रधान सबल सिंह, आशा देवी, ममता सुयाल, सामान लाल, सुमेर सिंह, संगीता बिष्ट, पूनम देवी, लक्ष्मी देवी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सूरज पाल, दीपक शाह आदि उपस्तिथ रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!