कोरोना: टिहरी जिले में वर्तमान तक कुल पॉजिटिव 437, कुल एक्टिव 16

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 14 जुलाई 2020

नई टिहरी: आज मंगलवार को टिहरी में कोरोना के पांच नये मामले सामने आये हैं। वर्तमान तक जिले में कुल पॉजिटिव केस बढ़कर 437 हो गये हैं जबकि कुल एक्टिव केस 16 हैं।

आज शांय चार बजे जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार जिले में अभी तक पांच नए मरीजो में कोरोना की पुष्टि हुई है। अब आंकड़ा 437 पहुंच गया है। जिले में एक्टिव केस 16 हैं। जबकि 419 स्वस्थ होकर घर भी लौटे चुके हैं। 

वर्तमान तक 4812 लोगों की सैंपलिंग ली गई है जिनमें से 3676 की रिपोर्ट नेगेटिव मिली है। 408 लोगों के रिपोर्ट आनी बाकी है जबकि 410 लोग संस्थागत और 2128 लोग होम क्वारंटाइन हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!