Ad image

एसडीआरएफ ने किया स्थानीय लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 21 जुलाई 2020

नई टिहरी: मंगलवार को एसडीआरएफ ढालवाला टीम द्वारा गजा तहसील के अंतर्गत चाका, कोट ,पोखरी में स्थानीय दुकानदारों, वाहन चालकों एवम जनता को  covid 19 से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।

टीम ने लोगों को प्रॉपर मास्क लगाने, सामाजिक दूरी का पालन करने, साबुन से बार बार हाथ धोने, सेनेटाइज़र का प्रयोग करने, योगा करने, ठंडी चीजों का सेवन न करने आदि के प्रति प्रशिक्षित किया।

टीम ने लोगों से इस जानकारी को अन्य सभी को बताने ,खुद सुरक्षित, दूसरा सुरक्षित, देश सुरक्षित और आरोग्य सेतु एप  व कोरोनो वारियर्स एप को डाऊनलोड करने की भी अपील की। 

प्रशिक्षण में सामाजिक कार्यकर्ता श्री गिरीश बंथवान द्वारा भी बताया गया कि इस वैश्विक कोरोना महामारी में हम सभी को सतर्कता बरतनी चाहिए, जो भी शासन प्रशासन से निर्देश आते हैं उनका गंभीरता से पालन करना चाहिए। इस मौके पर क्षेत्रीय राजस्व उपनिरीक्षक हरि मोहन बडोनी, व्यापार संघ अध्यक्ष मस्ता, मकान सिंह, संजय असवाल, मोर सिंह पयाल, राजेन्द्र सिंह, बिल्ज़म सिंह, विनोद बिजल्वाण आदि लोग मौजूद रहे। प्रक्षिक्षण देने वाली एसडीआरएफ टीम में उपनिरीक्षक कवीन्द्र सजवाण आदि शामिल रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!