जनपद में सादगी से मनाया गया सुमन दिवस

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 25 जुलाई 2020

नई टिहरी: 25 जुलाई शनिवार को जिला मुख्यालय सहित जनपदभर में सुमन दिवस सादगी के साथ मनाया गया। इस मौके पर कोविड-19 के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन किया गया।

अमर शहीद श्रीदेव सुमन की पुण्य तिथि पर जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने प्रातः 8:30 बजे जिला मुख्यालय पर स्थित जिला कारागार परिसर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रदांजलि अर्पित की। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने कारागार परिसर, पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए पौध रोपण किया। 

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि गत वर्षो में सुमन दिवस के अवसर पर आमजन के प्रतिभाग, प्रभात फेरी, दौड़ प्रतियोगिताएं एवं स्वच्छ्ता आदि कार्यक्रमो के आयोजन भी होते रहे है। वर्तमान में कोरोना महामारी के कारण इन कार्यक्रमों का आयोजन नही किया गया। 

इस अवसर पर सीडीओ अभिषेक रुहेला, अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, उप जिलाधिकारी एफ आर चौहान, पुलिस उपाधीक्षक जूही मनराल, जिला उद्यान अधिकारी डॉ डीके तिवारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी डॉ०मुकेश चंद डिमरी, जेलर रामेश्वर सिंह राणा एवं वन विभाग के अधिकारियों ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए अमर शहीद श्रीदेव सुमन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कारागार परिसर में वृक्षारोपण किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!