लोक गायक त्रिलोक सिंह जेंधारी द्वारा रचित गढ़वाली कोरोना गीत ‘‘हे धारी माँ सुन ले मेरी पुकार’’ का विमोचन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 26 जुलाई 2020

देहरादून। लोक गायक व भाजपा कार्यकर्ता त्रिलोक सिंह जेंधारी द्वारा रचित दो गीतों का विमोचन आज प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, प्रदेश संघठन मंत्री भाजपा अजय कुमार, प्रदेश महामंत्री भाजपा राजेन्द्र भण्डारी और प्रदेश महामंत्री भाजपा कुलदीप के द्वारा किया गया।

लोक गायक त्रिलोक सिंह जेंधारी द्वारा रचित गढ़वाली कोरोना गीत का शीर्षक ‘‘हे धारी माँ सुन ले मेरी पुकार’’ है। जिसमे माँ धारी देवी का आह्वान करके कोरोना जैसे संक्रमण से मानव जाति की रक्षा का आह्वान किया गया है। लोक गायक त्रिलोक सिंह जेंधारी द्वारा रचित दूसरा गीत देश के वीर सैनिकों को समर्पित है जो कि चीनी सेना द्वारा किये गए कृत्य पर आधारित है, जिसका शीर्षक ललकार है।

लोक गायक त्रिलोक सिंह जेंधारी द्वारा रचित गीतों को यूट्यूब पर त्रिलोक जेंधारी ऑफिशल चैनल पर भी सुना जा सकता है। लोक गायक त्रिलोक सिंह जेंधारी द्वारा इससे पूर्व में भी अपनी रचनाओं से प्रशंसा बटोरी है जो लोक सभा चुनाव के दौरान गढ़वाली गीत ‘अब की बार दुबारा भाजपा सरकार’ थी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!